Post Name : Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022
Vacancy Information : Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022/ Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदन 21 मार्च से 8 अप्रैल 2022 तक किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2022 को शाम 4:00 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक डॉक्यूमेंट सहित कार्यालय जिला रसद अधिकारी हनुमानगढ़ में जमा करवाए जा सकते हैं। राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 में किस तहसील के किस गांव में इस श्रेणी के लिए पद खाली है, संपूर्ण जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन में दी हुई है। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विस्तृत जानकारी अधिकार की नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 8 अप्रैल 2022 को आधार मानकर की जाएगी। उम्र के प्रमाण हेतु 10वीं की मार्कशीट/ प्रमाण पत्र या अन्य कोई प्रमाण पत्र देना होगा।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 Application Fee
एक आवेदन पत्र का मूल्य ₹100 निर्धारित है। जिला रसद कार्यालय हनुमानगढ़ से आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क का डीडी अथवा भारतीय पोस्टल आर्डर जमा कराया जाकर प्राप्त किए जा सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ दबाएँ
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य रूप से स्नातक उत्तीर्ण एवं कंप्यूटर में न्यूनतम जानकारी राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड आरकेसीएल या अन्य समकक्ष संस्थान का 3 माह का आधारभूत प्रशिक्षण होना चाहिए। यदि आवेदक कंप्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के साथ आवेदक यह शपथ पत्र देगा कि चयनित होने के 6 माह की अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा व ऐसे चयनित व्यक्तियों को प्रशिक्षण के बाद प्राधिकार पत्र दिया जाएगा। आवेदक समितियां/ समूह निकाय होने पर संबंधित अध्यक्ष/ सचिव/ प्रबंधक को कंप्यूटर दक्षता एवं शैक्षणिक योग्यताओं को पूर्ण करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
How to Apply Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022
आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में होगा जिस पर आवेदनकर्ता का नवीनतम फोटो लगा होगा। एक फोटो अलग से आवेदन के साथ लगाना होगा। आवेदन पत्र केवल जिला रसद कार्यालय, हनुमानगढ़ से जारी किए जाएंगे। अन्य किसी स्थान या टाइपिस्ट/ नोटरी/ बुक स्टोर से प्राप्त किए गये, आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक आवेदन पत्र का मूल्य ₹100 निर्धारित है। जिला रसद कार्यालय, हनुमानगढ़ से आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क का डीडी अथवा भारतीय पोस्टल आर्डर जमा कराया जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदक के मामले में आवेदक उसी वार्ड या उसी क्षेत्र का निवासी होना। आवेदक को आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹50 के स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा। आवेदक स्वयं अथवा आवेदक की पत्नी/ पति निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए। उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन करने वाले पुरुष/ महिला के दिनांक 1 जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022
Important Links
Start Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 |
21 March 2022 |
Last date Online Application form |
08 April 2022 |
Official Notification & form | |
Official Website |
|
Join WhatsApp Group |
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Q&A :
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
Rajasthan Ration Dealer bharti 2022 के लिए आवेदन कब तक भरे जाएंगे?