Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022: राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पशुपालन विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यह भर्ती 300 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें पशुधन सहायकों की भर्ती अस्थाई आधार पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित जिला कलेक्टर अल्पकालीन विज्ञप्ति प्रकाशित करें निर्धारित दिनांक 30 सितंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक निर्धारित मार्गदर्शिका अनुरूप (प्रति संलग्न) आवेदन प्राप्त कर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर, मेरिट अनुरूप चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार कर पदस्थापना आदेश जारी करेंगे।

Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 Vacancy Details
जिला | जिला वाइज प्रस्तावित संख्या |
जैसलमेर | 18 |
चित्तौड़गढ़ | 18 |
बाड़मेर | 33 |
पाली | 17 |
बीकानेर | 27 |
उदयपुर | 52 |
राजसमंद | 12 |
जालौर | 16 |
जोधपुर | 29 |
सिरोही | 10 |
झालावाड़ | 8 |
चूरू | 14 |
सवाई माधोपुर | 12 |
कोटा | 12 |
अजमेर | 12 |
धौलपुर | 6 |
बांरा | 6 |
योग | 300 |
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022
राजस्थान में पशुधन सहायकों की अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस यानी अस्थाई आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। वे अभ्यर्थी जिन्होंने 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा किया हुआ है, आवेदन कर सकते हैं। पशुपालन विभाग में जिला जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, बीकानेर, उदयपुर, राजसमंद, जालौर, जोधपुर, सिरोही, झालावाड़, चूरू, सवाई माधोपुर, कोटा, अजमेर, धौलपुर एवं बांरा जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इन जिलों में यह भर्ती अस्थाई आधार पर कुल 300 पशुधन सहायकों के पदों पर की जाएगी। इसके लिए नियत पारिश्रमिक 17700 रुपए प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक 2 वर्षीय पशुधन डिप्लोमा आवेदन की तिथि से पूर्व उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 Salary
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियमित पारिश्रमिक के रूप में 17700 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे. इसके अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 आवश्यक दिशा निर्देश
- अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा आवेदन की तिथि से पूर्व उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
- अभ्यर्थी 01 जून 2002 को या इसके पश्चात तीसरी संतान होने पर नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
- आवेदन की तिथि को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा डिप्लोमा)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/ (आवेदन की तिथि) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये 2 चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पहले के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना जरूरी है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल — दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना जरूरी होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को नियत पारिश्रमिक के रूप में 17700 रूपये प्रति माह के अतिरिक्त अन्य किसी तरह का भत्ता/वार्षिक वेतन वृद्वि/वरिष्ठता आदि का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थी का पदस्थापित जिले से अन्य जिले में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
- चयनित पशुधन सहायक को किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा।
- कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र दिनांक 04 अक्टूबर 2013 के अनुसरण में अभ्यर्थी द्वारा धूम्रपान एवं गुटका सेवन नही करने का वचनबंध (Undertaking) दिया जाना जरूरी होगा।
- कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 30 जून 2006 के अनुसार आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिये जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा।
- अभ्यर्थी को निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा। (राशि रूपये 100/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित)
- चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक से 5 दिवस की अवधि में पद स्थापन स्थान पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। अन्यथा उसका चयन/नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त मानते हुये प्रतीक्षा सूची से अन्य योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी जावेगी। जिस पर किसी भी प्रकार का आक्षेप मान्य नही होगा।
- पूर्व से पशुपालन विभाग में आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक इस भर्ती हेतु पात्र नहीं हैं, आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक द्वारा आवेदन किये जाने पर उनकों भविष्य में होने वाली नियमित भर्ती हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
- चयन का आधार पूर्णतया के आधार पर मैरिट होगा। चयन हेतु संबंधित जिला कलेक्टर का निर्णय अंतिम होगा। चयन हेतु निर्धारित योग्यता एवं चयन का आधार निम्नानुसार रहेगा।
- निर्धारित योग्यता- सीनियर सैकण्डरी एवं राजूवास से संबंद्धता प्राप्त संस्थानों से 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा।
- चयन का आधार- चयन का आधार पूर्णतया मैरिट होगा, जो कि सीनियर सैकण्डरी एवं पशुपालन डिप्लोमा का औसत होगा(दशमलव के दो स्थान तक)।
Important Links
Last Date Offline Application form |
30 September 2022 |
Application Form |
Click Here |
Official Notification | |
Official Website |
Click Here |
Join WhatsApp Group |
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और एप्लीकेशन फॉर्म ऊपर दिया है।
Rajasthan LSA Livestock Assistant Recruitment 2022 अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए प्रत्येक जिले का कलेक्टर द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी होगी जिसके अंदर आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी दी गई होगी।