Rajasthan Forest Guard Syllabus 2022 In Hindi
वनरक्षक और वनपाल भर्ती 2022 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती सिलेबस और एग्जाम पैटर्न का पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का सिलेबस ऑफ आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है
Rajasthan Forest Guard Syllabus And Exam Pattern 2022
वनरक्षक और वनपाल में कुल प्रश्न 100 होंगे सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे एक प्रश्न 1 अंक का होगा इसी प्रकार 100 प्रश्न 100 अंको के होंगे प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा
राजस्थान वनरक्षक और वनपाल प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) प्रकार के होंगे
किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर देने पर परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जावेगा
Rajasthan Forest Guard Syllabus 2022 In Hindi
राजस्थान वनपाल की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम :-
राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ सीनियर सैकण्डरी स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमें दैनिक विज्ञान गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हों, पर वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न
राजस्थान वनरक्षक की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम :-
राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमें दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हों, पर वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न
RSMSSB Forest Guard 2022 Physical Test
वनपाल और वनरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम मापदंड इस प्रकार रखा गया है
अभ्यर्थी |
ऊंचाई (सेमी.) |
सीने का घेरा (सेमी.) |
सामान्य |
फैलाव |
पुरुष |
163 |
84 |
5 |
महिला |
150 |
79 |
5 |
Rajasthan Forest Guard Bharti 2022 Physical Eligibility
Height :-
Male = 163 CMS
Female = 150 CMS
Chest :-
Male = 84-89 CMS
Female = 79-84 CMS
Long Jump :-
Male = NA
Female = 1.35 Meter
Gola Fek :-
Male = NA
Female = 4.5 Meter
Sit Ups :-
Male = 25 In 1 Minute
Female = NA
Cricket Ball Through :-
Male = 55 Meter
Female = NA
Rajasthan Forest Guard 2022 Important Information
इस भर्ती में केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक ही अन्तिम चयन के लिए विचार में लिए जायेंगे शारीरिक उपयुक्तता और शारीरिक दक्षता परीक्षण/ट्रेड परीक्षण के लिए प्रत्येक प्रवर्ग अर्थात् अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े वर्गो, अति पिछड़े वर्गो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो और अनारक्षित वर्गो के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या सुसंगत प्रवर्ग में रिक्तियों की संख्या के पांच गुने तक निर्बंधित होगी
परन्तु – शारीरिक दक्षता परीक्षण/ट्रेड परीक्षण के लिए उस प्रवर्ग विशेष की संक्षिप्त सूची में रखे गये अंतिम अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक उपयुक्तता और शारीरिक दक्षता परीक्षण/ट्रेड परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा
शारीरिक उपयुक्तता और शारीरिक दक्षता परीक्षण/ट्रेड परीक्षण के लिए संक्षिप्त सूची में रखे गये अनारक्षित प्रवर्ग के अंतिम अभ्यर्थी से अधिक या उसके समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को, चाहे वे किसी भी प्रवर्ग के हो, ऐसे प्रशिक्षण के लिए संक्षिप्त सूची में रखा जायेगा