NMMS Scholarship 2023

NMMS Scholarship 2023 राष्ट्रीय छात्रवृति योजना के तहत 60,000 रुपए तक छात्रवृत्ति का लाभ ऐसे उठाए: National Means-cum-Merit Scholarship Scheme 2022-23 नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2008 में की गई थी। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप केंद्र की छात्रवृत्ति योजना है।

इसमें चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक 4 साल के लिए नियमित अध्यनरत रहने पर प्रतिवर्ष 12000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के खाते में पीएफएमएस से ट्रांसफर की जाती है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे छात्र इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन से 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

National Means-Cum-Merit Scholarship 2023

नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2022 से शुरू हो गए हैं। और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 तक रखी गई है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2023 हेतु आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन कर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र हैं। नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप 2023 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के साथ- साथ यह स्कॉलरशिप सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी निर्धारित की गई है।

NMMS Scholarship 2023 Eligibility

नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप 2023 के लिए निम्न योग्यता रखी गई है।

  1. वह विद्यार्थी जो आवेदन करना चाहता है वह सातवीं कक्षा का विद्यार्थी होना चाहिए। विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हो एवं आरक्षित वर्गों के लिए यह 50% रखा गया है।
  2. केवल भारत के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जो सरकारी या राजकीय विद्यालय में नियमित अध्यनरत है।
  3. अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में या राजकीय विद्यालयों में आठवीं कक्षा में नियमित अध्यनरत होना चाहिए।
  4. उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए विद्यार्थी को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक लाने होंगे।
  5. विद्यार्थी को कक्षा 12वीं में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए 11वीं में न्यूनतम 55% अंक लाने होंगे। आरक्षित वर्गों को 5% की छूट दी गई है।
  6. विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

NMMS Scholarship 2023 उद्देश्य

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 का उद्देश्य इस प्रकार है।

  • इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और प्रोत्साहित करना है।
  • कक्षा आठवीं के बाद विद्यालय छोड़ने की दर को कम करना है।
  • विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक ठहराव में वृद्धि करना है।
  • राजकीय विद्यालयों की गुणवत्ता को बढ़ाना है और अशिक्षा को समाप्त करना है।

NMMS Scholarship 2023 Required Documents

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।

  • कक्षा 7 वीं की मार्कशीट होनी चाहिए (केवल गवर्नमेंट स्कूल की)।
  • इस मार्कशीट में न्यूनतम अंक 55% और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम अंक 50% होनी चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • पारिवारिक वार्षिक आय का इनकम सर्टिफिकेट
  • डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट ( 40% या इससे अधिक एवं लागू होने पर आवश्यक)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैक अकाउंट पासबुक

How To Apply NMMS Scholarship 2023

आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त करें. नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप NMMS एग्जाम 2023 के लिए आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन से 20 सितंबर 2022 से दिनांक 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन भर सकते हैं।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्कूल लॉगइन आईडी से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संस्था प्रधान सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि तो नहीं रह गई है।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
  • मूल आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मय दस्तावेज के साथ संस्था प्रधान PEEO को जमा करवाएं। PEEO विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र 5 वर्ष तक और ए चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र 1 वर्ष तक सुरक्षित रखें।

Important Links

Start NMMS Scholarship 2023 Online Form 20/09/2022
Last date NMMS Scholarship 2023 Online Form 30/09/2022
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Whatsapp Group Click Here

NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक कर सकते हैं?

NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।

NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *