Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 राजस्थान सरकार दिव्यांगों को दे रही 5 हजार स्कूटी, इस प्रकार करें आवेदन: राजस्थान में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत दिव्यांगों को 5000 स्कूटी ओं का वितरण किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल 2021 में की थी।
राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत वर्ष 2022 के लिए विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 तक रखी गई है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के तहत इस बार 5000 स्कूटिओं का वितरण किया जाएगा। पिछली बार स्कूटिओं की संख्या 2000 थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 5000 कर दिया है। इस योजना की पहली प्राथमिकता 15 से 29 साल के विशेष योग्यजन शामिल होंगे। जो नौकरी करते हैं या फिर राजकीय या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय स्तरीय संस्थान में पढ़ रहे हैं। इसके बाद स्कूटी ओं की संख्या शेष रहने की स्थिति में दूसरी प्राथमिकता में 45 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों को दूसरी वरीयता मिलेगी।
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 सितम्बर 2022 तक आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए आवेदन एसएसओ पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। इस योजना के विस्तृत जानकारी के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूचना प्राप्त की जा सकती है।
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Application Fee
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Eligibility Criteria
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। लेकिन अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकारिक वेबसाइट को जरूर देखें।
-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
-
- आवेदक के पास हल्के मोटर वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
-
- दिव्यांग को भलीभांति दुपहिया वाहन चलाना आना चाहिए।
-
- अभ्यर्थी की स्वयं एवं पारिवारिक वार्षिक आय दो लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
- अभ्यर्थी 40% या इससे अधिक विकलांग होने का चिकित्सा प्राधिकारी/ चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति देनी होगी।
-
- ऑनलाइन आवेदन करने वाले विकलांग व्यक्ति के पास पहले से ही कोई दुपहिया, तिपहिया या चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
-
- योजना में आवेदन करने के लिए आयु सीमा संबंधित जानकारी नीचे दी हुई है।
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Required Documents
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-
-
- आधार कार्ड की कॉपी
- आधार कार्ड की कॉपी
-
- राशन कार्ड की कॉपी
- राशन कार्ड की कॉपी
-
- आयु प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
-
- बैंक खाता पासबुक
- बैंक खाता पासबुक
-
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
-
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
-
- निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
- निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
-
- मोबाइल नंबर
How to Apply Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022
मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी वितरण योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
-
- अभ्यर्थी को सबसे पहले अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
-
- यदि अभ्यर्थी के पास एसएसओ आईडी नहीं है तो वह इसे पहले साइन अप करके, फिर लॉगिन कर सकता है।
-
- इसके बाद अभ्यर्थी को SJMS DSAP आइकन पर क्लिक कर मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
-
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
-
- अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं। इसके बाद अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
Important Links
Start Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 form |
Start |
Last Date Online Application form |
30 September2022 |
Apply Online | |
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Mukhymantri free Scooty Vitran Yojana 2022 के लिए अंतिम तिथि क्या है?
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 तक है.
Mukhymantri free Scooty Vitran Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक उपर दिया गया है।