Short information : ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से शुरू: आईटीबीपी ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए 5 पद और पुरुषों के लिए 32 पद रखे गए हैं। आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक किए जा सकते हैं। आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 Age Limit
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 में न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 14 अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 Application Fee
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 में सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 Educational Qualification
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और साथ में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
- Matriculation or equivalent with Diploma in Civil Engineering from an Institute recognized by Central Government.
How to Apply ITBP Sub Inspector Recruitment 2022
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
- अभ्यर्थी को सबसे पहले आईटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है। आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिगनेचर अपलोड करने हैं।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Important Links
Start ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 form |
16 July 2022 |
Last Date Online Application form |
14 August 2022 |
Apply Online |
|
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group | |
Join Telegram |
ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक कर सकते हैं.
ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया हुआ है.