GSI Recruitment 2022 भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ड्राइवर के कुल 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 10वीं पास योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन 23 जुलाई से 5 सितंबर 2022 तक का सकते हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ड्राइवर भर्ती 2022 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

GSI Recruitment 2022 Application Fee
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
GSI Recruitment 2022 Age Limit
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
GSI Recruitment 2022 Educational Qualification
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास लाइट मोटर व्हीकल और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी को न्यूनतम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव और व्हीकल की सामान्य मेंटेनेंस और रिपेयर की जानकारी होनी चाहिए।
GSI Recruitment 2022 Selection Process
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
-
- Written Exam
-
- Driving Test
-
- Document Verification
-
- Medical Examination
How to Apply GSI Recruitment 2022
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति साथ लगानी है। इसके बाद उपयुक्त आकार के लिफाफे में डाल कर दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए। आवेदन फॉर्म में कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ ले।
-
- Write on the application form containing the application form “Application Form for the Post of Driver”
-
- Send the application form to the address: “Director & Head of Office, Room No. 304, 3rd Floor, Geological Survey of India, Northern Region, Sector-E, Aliganj, Lucknow-226024“
Important Links
Start Geological Survey of India Recruitment 2022 form | 23 July 2022 |
Last Date GSI Recruitment 2022 Offline Application form | 5 September 2022 |
Application form | Coming Soon |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
GSI Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 23 जुलाई से 5 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं।
GSI Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और एप्लीकेशन फॉर्म ऊपर दिया गया है।