CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 सीआरपीएफ ने हेड कांस्टेबल के 322 पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन 29 अक्टूबर से शुरू: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में भर्ती होने का सोच रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है।
सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल के 322 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 257 पद और महिला अभ्यर्थी के लिए 65 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 27 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हेड कांस्टेबल के 322 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 12वीं पास और स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक भेजना होगा। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2022 तक रखी गई है। CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 Application Fee
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान पोस्टल आर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में कर सकते हैं।
-
- Gen/ OBC/ EWS: ₹ 100/-
-
- SC/ST/ Female: ₹ 0/-
-
- Payment Mode: Postal Order/ Demand Draft (in favor of DIG of the concerned Unit to which sending the application form)
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 Age Limit
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 Educational Qualification
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन भी होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Post Name | Vacancy | Qualification |
---|---|---|
HC (Male) | 257 | 12th Pass + Sports Qualification |
HC (Female) | 65 | 12th Pass + Sports Qualification |
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 Selection Process
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स ट्रायल, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
-
- Document Verification
-
- Physical Standard Test
-
- Sports Trial
-
- Merit List
-
- Medical Examination
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 Physical Standard Test (PST)
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए योग्यता इस प्रकार रखी गई है।
-
- Male:
-
- Height: 170 cm
-
- Chest: 80-85 cm
-
- Male:
-
- Female:
-
- Height: 157 cm
-
- Weight: Proportionate to Height
-
- Female:
How to Apply CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022
अभ्यर्थी को सबसे पहले सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 भर्ती के अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करना है। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लगानी है। आवेदन फॉर्म को एक उचित आकार के लिफाफे में डाल कर दिए गए पते पर भेज देना है। आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Address for CRPF GD Application should be Sent:
Discipline | Recruitment Centre | Name and Address |
Archery, Athletics & Weightlifting | GC, CRPF, New Delhi | Dy Inspector General, GC, CRPF, New Delhi, Jharodakalan, New Delhi – 110072 |
Badminton, Shooting, Swimming, Triathlon, Water Polo | GC, CRPF, Gurugram | y Inspector General, GC, CRPF, Gurugram Haryana – 122098 |
Basketball, Football, Hockey, Water sports | GC, CRPF, Jalandhar | Dy Inspector General, GC, CRPF, Jalandhar, Po – Kartarpur, Dist-Jalandhar, Punjab – 144805 |
Judo, Volleyball, Taekwondo, Wushu | GC-II, CRPF, Ajmer | Dy Inspector General, GC-II, CRPF, Ajmer, Foy Sagar Road, Ajmer, Rajasthan – 305007 |
Bodybuilding & Karate | GC, CRPF, Kathgodam | Dy Inspector General, GC, CRPF, Kathgodam, Nainital, Uttarakhand – 263126 |
Gymnastics & Handball | GC, CRPF, Prayagraj | Dy Inspector General, GC, CRPF, Prayagraj, Phaphamau, Prayagraj, Uttar Pradesh – 211022 |
Boxing, Kabbadi & Wrestling | GC, CRPF, Sonepat | Dy Inspector General, GC, CRPF, Sonepat Vill- Khewra, Po-Bahalgarh, Meerut Road, Sonepat, Haryana – 131021 |
Important Links
Start CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 |
29 October 2022 |
Last Date Offline Application form |
27 November 2022 |
Application Form |
Click Here |
Official Notification |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 27 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं।
CRPF HC Sports Quota Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म ऊपर दिया गया है।