BEL Recruitment 2022
BEL Recruitment 2022 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 20 जुलाई से शुरू: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ट्रेनी इंजीनियर के 80 पदों पर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 3 अगस्त 2022 तक कर सकते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 की योग्यता, आयु सीमा आवेदन शुल्क एवं संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Vacancy Details :
-
- Trainee Engineer : 80 Posts
-
- Project Engineer : 70 Posts
BEL Recruitment 2022 Age Limit
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती में ट्रेनी इंजीनियर हेतु अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर हेतु अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
BEL Recruitment 2022 Application Fee
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 में ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 177 रुपए रखा गया है। जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग हेतु आवेदन शुल्क 472 रुपए रखा गया है। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
BEL Recruitment 2022 Educational Qualification
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 में अभ्यर्थी B.E./ B.Tech/ B.Sc. (इंजीनियरिंग) होना चाहिए. अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.
BEL Recruitment 2022 Selection Process
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा को 85 अंक और साक्षात्कार को 15% वेटेज दिया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को न्यूनतम 35% एवं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
How to Apply BEL Recruitment 2022
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 में ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
- सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
-
- इसके बाद होम पेज पर Careers सेक्शन में रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
-
- इसके बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
-
- इसके बाद आप दोनों पदों में से जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
-
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
-
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
-
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Important Links
Start BEL Recruitment 2022 form | 20 July 2022 |
Last Date Online Application form | 3 August 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
BEL Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 3 अगस्त 2022 तक कर सकते हैं.
BEL Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है.